चायल: तहसील में समाधान दिवस पर स्वास्थ्य जांच की अनोखी पहल, एसपी ने कराई शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच
चायल तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में इस बार एक सकारात्मक और जनहितकारी पहल देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मौके पर ही शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच कराई।इस दौरान मौजूद चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया!