कायमगंज: बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, गांव सरपारपुर निवासी बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
कादरीगेट के डॉ राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 55 वर्षीय सतीशचंद्र पुत्र रामसहाय को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ०अभिषेक चतुर्वेदी ने घायल सतीशचंद्र को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।घायल के पुत्र हिमांशु ने बताया।कि पापा सतीशचंद्र बाइक से मोहम्मदाबाद गए हुए थे। वापस लौटने समय रास्ते मे बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।