कर्वी: भरतकूप के पतौड़ा के पास पिकअप से टकराकर बाइक सवार दंपति घायल, भांगा CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
भरतकूप के पतौड़ा के पास बीते शनिवार की शाम 6:30 बजे पिकअप से टकरा कर बाइक सवार पति पत्नी शिवसागर और शोभा निवासीगण पतौड़ा घायल हो गए। दोनों पति पत्नी बदौसा से भरतकूप आ रहे, तभी यह हादसा हो गया।वहीं भांगा CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों ने आज रविवार की सुबह 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,घायल शिवसागर ने आज रविवार की सुबह 10 घटना की जानकारी दी है।