कर्वी: पहाड़ी के बाबूपुर के पास थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गिरे, भाई घायल, बहन की मौत, पुलिस ने कराया शव का पीएम
पहाड़ी के बाबूपुर के पास आज रविवार की सुबह 9:30 बजे बोलेरा की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन गोपाल और सियासखी नि०रगौली गिर गए जिसमे गोपाल घायल हो गया और सियासखी की मौत हो गई। दोनों भाई बहन पहाड़ी से कर्वी जा रहे थे, तभी बाबूपुर के पास यह हादसा हो गया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव का आज रविवार की दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय में पीएम कराया है।