संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर काशी से आई पवित्र माटी के कलश वंदन यात्रा में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण पंवार जी के साथ मेयर सुमन बहमनी ने यमुनानगर के गधौली पहुंचकर गुरु रविदास मंदिर में सभी कलशों की विधिवत पूजा-अर्चना की।
इसके उपरांत अंबेडकर भवन में उपस्थित संगत को संबोधित किया और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समता, भाईचारे एवं मानवता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।
पवित्र माटी के इन कलशों को यमुना मंडल के 18 मंदिरों के लिए विधिवत रवाना किया गया, ताकि श्रद्धालु इन पवित्र कलशों के माध्यम से गुरु रविदास जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर सकें।
Ambala, Ambala | Aug 23, 2026