कटिहार: भगवान चौक से मोबाइल चोरी के आरोप में एक नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए
रविवार की शाम 4 बजे एक नाबालिग और दो युवक को रेल पुलिस मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाए थे। जिसे मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रेल पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने मोबाइल चोरी कर इन दोनों युवक को बचा था। मोबाइल चोरी करते नाबालिग को गिरफ्तार किया गया और उसके निशानदेही पर इन दोनों युवक को पकड़ा और उनके पास चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ।