कटिहार: नया टोला में काम करने के दौरान छत से गिरकर मजदूर हुआ घायल, इलाज जारी
रविवार की दोपहर 3 बजे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जो काम के दौरान छत से गिरकर घायल हो गए थे। घटना के बारे में घायल मोहम्मद आबीर के छोटे भाई ने बताया कि उनका घर हरीगंज मोहल्ला है। नया टोला स्थित तेल डिपो में हुए लोग छत के ऊपर साफ सफाई और रंग रोगन का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका भाई गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।