होमगार्ड के प्लाटून कमांडर जितेंद्र सिंह तोमर और एसडीईआरएफ टीम द्वारा नवोदय विद्यालय बुरहानपुर में गुरुवार दोपहर 12 बजे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों एवं शिक्षकों को भूकंप ,बाढ़ एवं प्रथम उपचार के साथ खून के बहाव को रोकना , हड्डी टूटने पर कार्यवाही की गई। स्कूल के लगभग 400 विद्यार्थी के साथ मॉक ड्रिल के माध्यम से जानकारी दी।