बागपत: लंबित ईपीएफ भुगतान को लेकर सफाई कर्मचारियों ने डीएम से की गुहार
बड़ौत तहसील क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों ने लंबित ईपीएफ भुगतान की समस्या को लेकर मंगलवार को सुबह 10:30 जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन और संबंधित ठेकेदारों की लापरवाही के चलते उनके भविष्य निधि यानी ईपीएफ की राशि समय पर खातों में जमा नहीं की गई। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं औ