खंडवा: ओंकारेश्वर के चक्रतीर्थ घाट पर मिला युवक का शव: पास में पड़ा था बैग, 3-4 दिन पुरानी बताई जा रही मौत
ओंकारेश्वर के चक्रतीर्थ घाट पर शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर मांधाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुराने पुल के नीचे नर्मदा नदी से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।