रानीगंज प्रखंड सहित पूरे मिथिलांचल में मधुश्रावणी पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पारंपरिक लोकपर्व में नवविवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं सुखमय दांपत्य जीवन की कामना को लेकर विधि-विधान से व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और नाग देवता की पूजा-अर्चना कर रही हैं।