डलमऊ: कोतवाली बनी रील्स का अड्डा, डलमऊ थाने में 'लकी तिवारी' का भौकाल, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर रील बनाने और सुर्खियां बटोरने का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला डलमऊ कोतवाली परिसर का है, जहां 'लकी तिवारी तरिहार 001' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से बनाई गई एक रील तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक युवक थाने के भीतर रौब झाड़ते और पुलिसिया माहौल में रील शूट करते नजर आ रहा है। सुरक्षा और मर्यादा के लिहाज से संवेदनशील माने