फुलवरिया: मिश्र बतरहा बाजार में वाहन जांच में पिकअप वैन से 12 मवेशी बरामद, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा बाजार में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वैन से जहां 12 मवेशियों को बरामद कर लिया। वहीं दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि वाहनों की जांच चल रही थी। इसी क्रम में एक पिकअप वैन तेज गति से आते दिखा। जिसे रुकने का इशारा किया गया।