कटंगी: भजियापार के ग्रामीणों की अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, नाले में लंबे समय से हो रहा था खनन
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम भजियापार में रविवार सुबह ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन और परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को पकड़ने की कोशिश की। सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने नाले से रेत निकालकर ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया। इनमें से एक चालक रेत खाली कर भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 50 एए 3244 ग्रामीणों के कब्जे में आ गया।