दमोह: बांदकपुर में होली एवं रमजान पर्व के चलते शांति व्यवस्था को बनाए रखने पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Damoh, Damoh | Mar 24, 2024 दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बांदकपुर चौकी क्षेत्र में आज होली और रमजान पर्व के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। जिन्होने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों को मानने की अपील की। वहीं इस दौरान मुख्य रूप से हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम, बांदकपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे, सूबेदार अभिनव साहू मौजूद रहे।