दमोह: कुंडलपुर मे 16 अप्रैल को आयोजित आचार्य पदारोहण के चलते तैयारिया युद्ध स्तर पर जारी, कलेक्टर सुधीर कोचर ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Mar 24, 2024 दमोह आगामी 16 अप्रैल 2024 को कुंडलगिरी सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में आयोजित होने जा रहे आचार्य पद पदारोहण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर प्रसासनिक अधिकारियों एवं कुंडलपुर कमेटी की बैठकों का दौर जारी है। उसी क्रम में कलेक्टर सुधीर कोचर ने जानकारी देते हुए बताया की यहां पर 5 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। विभिन्न टीमों के द्वारा लगातार नजर बनाए हुए हैं।