दमोह: हर्बल गुलाल तैयार कर दमोह के बहादुर सिंह ले रहे हैं मुनाफा, कलेक्टर ने की सराहना
Damoh, Damoh | Mar 24, 2024 तहसील दमोह के ग्राम टिकरिया टोला निवासी बहादुर सिंह लोधी हर वर्ष होली के त्यौहार के लिए प्राकृतिक हर्बल गुलाल तैयार करते हैं। उन्होंने बताया इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ.मनोज अहिरवार से मार्गदर्शन लेकर चार प्रकार के फ्लेवर तैयार किए हैं। जिसमें गेंदा,चुकंदर,पलाश और पलक के श्याम पत्ती आदि के फ्लेवर तैयार किए हैं। जिसकी मार्केट से अच्छी कीमत मिल रहा है।