दमोह: होली व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण मानने के उद्देश्य से हिंडोरिया थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
Damoh, Damoh | Mar 24, 2024 दमोह आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांति पूर्ण मानने के उद्देश्य से हिंडोरिया थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम, सीएमओ गजेंद्र सिंह ने मौजूद लोगों से होली और रमजान के पर्व को लोकसभा निर्वाचन के चलते आदर्श आचरण सहित का पालन कर हंसी खुशी मानने की अपील की।