पीलीभीत: मझोला चौकी के सामने महिला से मारपीट, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल, वीडियो हुआ वायरल
पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र की मझोला चौकी के सामने एक महिला के साथ खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि मामूली विवाद को लेकर कई युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना चौकी के सामने होने के बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, जिससे पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।