ऊंचाहार: कल्यानी गाँव में रास्ते से बाइक हटाने की बात पर दंपति के साथ हुई मारपीट, दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कल्यानी गाँव निवासी अशोक कुमार बुधवार की शाम, खेत से गेंहू की मड़ाई करके ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे थे, तभी घर के पास ही रास्ते पर खड़ी बाइक को हटाने की बात पर कुछ लोगों से विवाद हो गया, आरोप है कि सबने एकजुट होकर उसकी पिटाई कर दी और बीचबचाव करने आई पत्नी सुधा को भी मारा पीटा, एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।