पत्रकारों के हितों को लेकर हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने पालमपुर में अहम बैठक की। संगठन ने पत्रकारों के लिए पंजाब-हरियाणा की तर्ज पर पेंशन और निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग उठाई। साथ ही सदस्यता अभियान तेज करने और जल्द मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात का भी ऐलान किया। (STAR TODAY NEWS)