कर्वी: कर्वी मुख्य सड़क में चकौंध के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय साइकिल सवार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कर्वी मुख्य सड़क में चकौंध के पास शनिवार की सुबह 10 बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 60 वर्षीय वृद्ध करेला निवासी चकौंध कोतवाली कर्वी घायल हो गए। करेला साइकिल से कर्वी से चकौंध जा रहे थे, तभी चकौंध के पास उन्हें चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हो गया। वहीं घायल का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।