बिंदकी: उमरगहना गांव में दो बाइक की टक्कर में एक वृद्ध घायल, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के मालवा थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक में सवार वृद्ध देवी गुलाम उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम दरियापुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए। घायल को बुधवार की देर शाम करीब 7:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया।