बहराइच: नासिरगंज बरदेहरा मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, एक की मौत
नासिरगंज बरदेहरा मार्ग पर हूई मार्ग दुर्घटना में घायल 2 लोगों को बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। जिनमे से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में परिजनो ने रविवार सुबह बताया कि घटना उस वक्त हुई जब बाइक सवार तीन लोग भिनगा से हरदत नगर गिरन्ट जा रहे थे।