बहराइच: नई बस्ती बक्शीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर मां-बेटे की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले रेलवे स्टेशन के नई बस्ती बक्शीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार देर शाम शाम ट्रेन की चपेट में आकर मां बेटे की दुखद मौत हो गई। देर शाम के समय नई बस्ती चांदमारी निवासी रोशनी गुप्ता अपने बेटे दिव्यांश गुप्ता के साथ जा रहे थे, अचानक बेटा हाथ छुड़ाकर रेलवे लाइन पार करने लगा,बेटे को बचाने के प्रयास में मां भी उसके पीछे-पीछे दौड़ पड़ी। जिससे दोनो की मौत हो गई।