कोलारस: चंदौरिया: प्रेमी की हत्या और पिता के जेल जाने से क्षुब्ध प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
शिवपुरी जिले के कोलारस थानांतर्गत ग्राम चंदौरिया के मौजा कुशवाह पुरा में प्रेमी की हत्या के बाद पिता और दादा के जेल जाने से क्षुब्ध हुई प्रेमिका ने भी अंतत: गुरूवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर लड़की का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।