फिरोज़ाबाद: रेलवे स्टेशन के पास नहर से एक युवक की लाश बरामद, युवक बीते दिन दोस्तों के साथ भूड़ा नहर में नहाने गया था
फ़िरोज़ाबाद के थाना शिकोहाबाद पुलिस नें गोताघोरो की मदत से स्टेशन के पास नहर से एक युवक की लाश बरामद की। मृतक की पहचान गांव कलारी निवासी मोहित के रूप में हुयी है। बताया जाता है गुरुवार को भूड़ा नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में डूब गया था। काफ़ी प्रयास के बाद आज शुक्रवार की दोपहर 4 बजे बरामद हुआ है।