फिरोज़ाबाद: नगला भाऊ चौराहे पर झगड़ा करते 5 युवकों को किया गया गिरफ्तार, 2 बाइक व एक ऑटो किया गया सीज
थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में लगातार शांति भंग मामलों में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां जारी हैं। इसी क्रम में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने गुरूवार शुक्रवार मध्य रात्रि सवा बारह बजे करीबन नगला भाऊ चौराहे पर एक पटाखा छोड़ने वाली बुलेट बाइक व आर15 रेसिंग बाइक की साइड ऑटो से टच होने पर लड़ते 5 युवकों को शांति भंग में गिरफ़्तार कर लिया।