फिरोज़ाबाद: एसएसपी की पहल पर जिले में 1153 ग्राम सुरक्षा समितियों का किया गया पुनर्गठन
अपराध नियंत्रण असामाजिक गतिविधियों पर लगाम के लिए एसएसपी फिरोजाबाद की पहल पर जनपद में ग्राम सुरक्षा समितियों का नवाचारपूर्ण पुनर्गठन किया गया है। जिले में कुल 1153 समितियाँ गठित की गई हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 563 व ग्रामीण क्षेत्र में 600 समितियाँ शामिल हैं। गुरुवार शुक्रवार देर रात्रि एक बजे क़रीबन सभी थानों पर विशेष अभियान चलाकर समितियों को सक्रिय किया।