सिराथू: सयारा डिग्री कॉलेज के पास कार और पिकअप की टक्कर, पिकअप का डाला टूटकर सड़क किनारे पलटा, एक बाइक सवार घायल
सैनी थाना क्षेत्र के सयारा डिग्री कालेज के पास बृहस्पतिवार दोपहर के तेज रफ्तार कर और तेज रफ्तार पिकअप में टक्कर हो गई है। इस टक्कर में पिकअप का डाला टूटकर सड़क किनारे जा पलटा है। घटना के दौरान एक बाइक सवार इसकी ज़द में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।