लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र की उतरावां पंचायत में युवक रामकुमार पर सादिक अली सहित कई लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और जानमाल का खतरा बना हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है।