कानपुर: नवाबगंज की एनआरआई सिटी में लगी आग
नवाबगंज स्थित एनआरआई सिटी के जंगल में बुधवार शाम 5:00 बजे आग लग गई।मिनी कंट्रोल को सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कर्नलगंज से एक MFE यूनिट और एक FQRV यूनिट को मौके पर भेजा गया। इसके साथ ही फायर स्टेशन लाटूश रोड से भी एक MFE यूनिट को रवाना किया गया।फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है।