कानपुर: अकबरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर महाचौपाल का आयोजन
कल्याणपुर के अकबरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा महाचौपाल का आयोजन बुधवार शाम 5:00 बजे किया गया। इस दौरान क्षेत्र की जन समस्याओं पर और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला, सत्यनारायण अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।