कोंडागांव: बनियागांव में तेज रफ्तार कार पलटकर खेत में घुसी, गंभीर हादसे में बाल-बाल बचे कार सवार
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियागांव नेशनल हाईवे 30 में आज मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे एक गंभीर हादसे में कार सवार बाल बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दहीकोंगा से कोंडागांव की ओर आ रही तेज रफ्तार कार बनियागांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट कर खेत में घुस गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी है। सूत्रों के मुत