पूरनपुर: मंत्री के बयान पर नूर अहमद अज़हरी ने उठाए सवाल, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की की अपील
पूरनपुर। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ़ इंडिया के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अज़हरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चीनी मिल राज्यमंत्री के हालिया बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने अपराध किया है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी एक व्यक्ति के कृत्य का दोष पूरे मुस्लिम समाज पर थोपना न्यायसंगत नहीं है