दरभंगा: सवारियों से भरा ऑटो 40 फीट नीचे नदी में गिरा, एक ही परिवार के 12 लोग थे सवार, सभी सुरक्षित
दरभंगा जिला के नगर थाना अंतर्गत सतीस्थान श्मशान घाट इलाके में एक दर्जन सवारियों से भरा एक ऑटो अचानक सड़क से लगभग 40 फीट निचे लुढक गई। इस दौरान वो कई पलटी मारते हुए सीधे बागमती नदी में जा गिरा। जैसे ही स्थानीय लोगों ने इस घटना को देखा कई लोग नदी में कूद गए और बच्चों समेत महिला, पुरुष सभी को बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।