औरैया: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एससी/एसटी एक्ट में भी मामला दर्ज
थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को सोमवार की शाम 7 बजे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार कोतवाली औरैया में दर्ज मुकदमा संख