लोरमी: ग्राम हरनाचाका निवासी शख्स के साथ पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने थाने में मामला किया दर्ज
Lormi, Mungeli | Feb 8, 2024 लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरनाचाका निवासी शिव प्रसाद के द्वारा लालपुर थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही आरोपी घनश्याम, पुष्पेंद्र, सोनिया बंजारे एवं सग्गू के द्वारा गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।