चायल: गेस्ट हाउस से लाखों के सामान की चोरी का खुलासा, मीरापुर रोड से आरोपी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र में गेस्ट हाउस से सीलिंग फैन व इनवर्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गुरुवार चार बजे गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 सीलिंग फैन व 1 इनवर्टर बरामद किया।पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना कबूल करते हुए टुल्लू बेचने की बात बताई।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।