बालाघाट: मोती नगर में शराब की दुकान खुलने पर स्थानीय लोगों में बढ़ा विरोध
बालाघाट के वार्ड नंबर 24 से हटाई गई शराब दुकान को मोती नगर चौक में स्थापित किए जाने के बाद स्थानीय लोगों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। यह दुकान शहर के मशहूर टी गार्डन के ठीक सामने और आईजी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर खोली गई है। वहीं दुकान के पीछे सरकारी छात्रावास और शैक्षणिक संस्थान स्थित होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी और भी बढ़ गई है। मंगलवार