गुरारू: गुरारू मछली बाजार में एक महीने से अंधेरा, 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर की मांग
Guraru, Gaya | Aug 3, 2026 गुरारू स्थित मछली बाजार में बिजली व्यवस्था पिछले एक महीने से ठप पड़ी है। यहां लगा ट्रांसफॉर्मर खराब होने से दुकानदारों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता गोलू यादव ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बार-बार 64 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है, जबकि इस क्षेत्र की जरूरत 200 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की है।