बल्लबगढ़: मोहना गाँव मे ग्रीन एक्सप्रेसवे पर मोना के पास उतार-चढ़ाव के लिए सड़क मार्ग निर्माण की मांग
ग्रीन एक्सप्रेसवे पर मोहना के पास उतार चढ़ाव के लिए सड़क मार्ग का निर्माण करने की मांग को लेकर किसानों एवं मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना आज 156 वें दिन में प्रवेश कर गया। आज के धरने की अध्यक्षता श्री ईश्वर सिंह नंबरदार ने की जबकि संचालन श्री देवी सिंह लांबा ने किया। इस धरने को सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने संबोधित किया।