बल्लबगढ़: तिरखा कॉलोनी के पास महिंद्रा पिकअप चालक की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, घायल युवक उपचाराधीन
सेक्टर 62 का रहने वाला इरशाद अपने चचेरे भाई आरिफ के साथ बाइक पर स्वात होकर तिरखा कॉलोनी के पास से होकर गुजर रहे तिगांव रोड पर किसी काम से जा रहा था कि तभी साइड से आ रहे महिंद्रा पिकअप चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।इस सड़क हादसे में इरशाद घायल हो गया तो उसे बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है।