सिधवलिया: बरहिमा मोड़ के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक हुए घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि यह दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहे थे। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।