सिधवलिया: बरहिमा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल, इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार होकर बरहिमा बाजार जा रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।