रामपुर: रविवार को निर्माणाधीन सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र का निरीक्षण ज़िला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने किया
Rampur, Rampur | Nov 16, 2025 रविवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने रामपुर में बन रहे सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। ज़िला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों से निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता, लागत और उपयोगिता की जानकारी ली।