बिलग्राम: मल्लावां विकास खण्ड का डीएम एमपी सिंह ने किया निरीक्षण,कई खामियां मिलने पर जताई नाराजगी फटकारा
Bilgram, Hardoi | Sep 10, 2024 डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने विकास खण्ड मल्लावां का निरीक्षक किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों के कार्य को देखा। सबसे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के पटल को देखा। उन्होंने कुछ आवेदनों में गवाहों के हस्ताक्षर न देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी के नाम व पदनाम वाली मुहर आवेदन पत्र में लगवाई जाये।