शाहजहांपुर: कांट बस स्टैंड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर करने की उठी मांग
श्री राजपूत करणी सेना ने कांट बस स्टैंड का नाम बदलकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर रखने और जलालाबाद–कुर्रिया कला तिराहे पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। मंगलवार को संगठन के जिला अध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह को संबोधित ज्ञापन स्थानीय अधिकारियों को सौंपा। संगठन का