डुमरांव: यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर डुमरांव में इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा का प्रदर्शन मार्च
Dumraon, Buxar | Jan 31, 2026 यूजीसी को लागू करने के लिए डुमरांव में इंकलाबी नौजवान सभा और छात्र संगठन आइसा की ओर से शनिवार की दोपहर 1 बजे जोरदार मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत डुमरांव थाना परिसर से हुई, जो नगर की प्रमुख सड़कों से होते हुए गढ़ चौक पहुंचा, जहां यह एक जनसभा में तब्दील हो गया।