शाजापुर: बोरसालिया निवासी छह माह के मासूम की जहरीले जानवर के काटने से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
शाजापुर अज्ञात जहरीले जानवर के काट लेने से छह माह के मासूम की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 माह का जूनेद पिता बिचले खां निवासी ग्राम बोरसालिया अपनी मां के साथ नाना के घर बेरछा आया हुआ था, तभी उसे अज्ञात जहरीले जानवर ने काट लिया। परिजन बालक को उपचार हेतु बुधवार सुबह शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।